सुमेरपुर में आयोजित हुआ स्कूल चलो अभियान

हमीरपुर ब्यूरो अमित कुमार सिंह


सुमेरपुर में आयोजित हुआ स्कूल चलो अभियान*

आज दिनांक 01.07.2024 को प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ”स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत जनपद में नामांकन वृद्धि हेतु समस्त अधिकारियों द्वारा कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। जिसके अंतर्गत विकास क्षेत्र सुमेरपुर में मुख्य विकास अधिकारी, चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा कन्या प्राथमिक विद्यालय कुछेछा में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में उपस्थित होकर नामांकन वृद्धि हेतु ग्राम वासियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी, अजीत निगम द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नव प्रवेशित बच्चों को रोली चंदन से तिलक व माला पहनाकर विद्यालय में प्रवेश कराया गया, साथ ही साथ नव प्रवेशित बच्चों को कॉपी एवं पेंसिल बॉक्स प्रदान किया गया। जिसमें विद्यालय के प्र०अ० मीनाक्षी सिंह का सराहनीय योगदान रहा। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में अनुशासन व गुणवत्ता के लिए समस्त विद्यालय स्टाफ एवं खंड शिक्षा अधिकारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आलोक सिंह ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी बृजमोहन यादव ने किया और कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ जिला व्यायाम शिक्षक रावेंद्र सिंह, अरुण भदौरिया, किरण यादव, रामकुमार पाल, धर्मेंद्र यादव एवं अभिभवक गण उपस्थित रहे।

हमारा यह न्यूज़ पोर्टल राष्ट्र की ओर से एक संयुक्त राष्ट्र समाचार पोर्टल समर्पित है, यह हमारा मूल मंत्र है, यह पत्रकारिता एक मिशन है, इस पोर्टल का संचालन संयुक्त मिशन ही है हम भारत की एकता और एकता की रक्षा कर रहे हैं। आस्था से संकल्पित हैं हम विभिन्न जाति धर्म, लिंग भाषा, संप्रदाय और संस्कृति के प्रति निरपेक्ष भाव रखते हैं खबरों के प्रकाशन में हम नैतिकता के साथ नैतिकता धर्म का पालन करते हैं हम धार्मिकता और निर्भीकता हमारी पहचान है अवैैतनिक एवं विचारधारा सेवा करने वाले पत्रकार इस न्यूज़ में पोर्टल के मेरुदंड ने समाचारों, विचारों और दस्तावेजों से संपादक मंडल की सहमति प्रकाशित की है। इसमें जरूरी नहीं है कि छात्रों की संपूर्ण जानकारी और जिम्मेदारी, छात्रों और लेखकों की प्रतिबद्धता के लिए सभी सिद्धांतों की यह जिम्मेदारी हो, कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले। सभी साक्ष्य तथ्य अपने पास सुरक्षित रखें किसी भी गलत खबर का प्रकाशन ना करें अगर कोई गलत खबर भेजी जाती है तो सारी जिम्मेदारी वाले पत्रकारों की रहेगी धन्यवाद संपादक अनुपम अवस्थी मोबाइल नंबर 9170055451 राज्य उत्तर प्रदेश जिला सीतापुर पिन कोड 261405 ईमेल आईडी awasthianupamsonu@gmail.com

विज्ञापन बॉक्स