मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ।

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ।
अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के निजी नलकूप संयोजनों पर सिंचाई हेतु मुफ्त बिजली की सुविधा उपलब्ध।
हमीरपुर
07 मार्च 2024
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली दिए जाने के संबंध में आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से किया गया जिसका सजीव प्रसारण जनपद के चौरा देवी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण चौरा देवी प्रांगण में मा0 सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल,मा0 विधायक मनोज प्रजापति हमीरपुर, मा0 विधायक मनीषा अनुरागी राठ, मा0 जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील पाठक, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत जयन्ती राजपूत, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हमीरपुर कुलदीप निषाद मा0 सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कृषकों के द्वारा देखा और सुना गया।
इसी क्रम में योजनांतर्गत 01 अप्रैल 2023 से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत प्रतिशत छूट देने की घोषणा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई।
जनपद में 14052 निजी नलकूपों का मासिक बिजली का बिल कुल 18 करोड़ 56 लाख रूपये का बिल जिसमें निजी नलकूपों के बिजली के बिल 204 करोड़ माफ हुए।
मा0 सांसद जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किसानों की खुशहाली को दुगुनी गति देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। चौरा देवी प्रांगण में कृषकों को लाइव प्रसारण दिखाया गया। सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी का अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, कृषकों के द्वारा अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में प्रचार सामग्री वितरित की गयी। गणमान्य नागरिकों द्वारा सरकार की योजनाओं की सरहाना की गयी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नागेन्द्र नाथ यादव, जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक , जिला कृषि अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत सहित भारी संख्या में कृषकगण आदि उपस्थित रहे।

हमारा यह न्यूज़ पोर्टल राष्ट्र की ओर से एक संयुक्त राष्ट्र समाचार पोर्टल समर्पित है, यह हमारा मूल मंत्र है, यह पत्रकारिता एक मिशन है, इस पोर्टल का संचालन संयुक्त मिशन ही है हम भारत की एकता और एकता की रक्षा कर रहे हैं। आस्था से संकल्पित हैं हम विभिन्न जाति धर्म, लिंग भाषा, संप्रदाय और संस्कृति के प्रति निरपेक्ष भाव रखते हैं खबरों के प्रकाशन में हम नैतिकता के साथ नैतिकता धर्म का पालन करते हैं हम धार्मिकता और निर्भीकता हमारी पहचान है अवैैतनिक एवं विचारधारा सेवा करने वाले पत्रकार इस न्यूज़ में पोर्टल के मेरुदंड ने समाचारों, विचारों और दस्तावेजों से संपादक मंडल की सहमति प्रकाशित की है। इसमें जरूरी नहीं है कि छात्रों की संपूर्ण जानकारी और जिम्मेदारी, छात्रों और लेखकों की प्रतिबद्धता के लिए सभी सिद्धांतों की यह जिम्मेदारी हो, कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले। सभी साक्ष्य तथ्य अपने पास सुरक्षित रखें किसी भी गलत खबर का प्रकाशन ना करें अगर कोई गलत खबर भेजी जाती है तो सारी जिम्मेदारी वाले पत्रकारों की रहेगी धन्यवाद संपादक अनुपम अवस्थी मोबाइल नंबर 9170055451 राज्य उत्तर प्रदेश जिला सीतापुर पिन कोड 261405 ईमेल आईडी awasthianupamsonu@gmail.com

विज्ञापन बॉक्स