*♨️आज की प्रेरक प्रसंग♨️*

संपादक अनुपम अवस्थी

0️⃣9️⃣❗0️⃣1️⃣❗2️⃣0️⃣2️⃣4️⃣

*♨️आज की प्रेरक प्रसंग♨️*

*🌷सुखी आदमी के जूते🌷*

एक व्यक्ति अपने गुरु के पास गया और बोला, गुरुदेव, दुख से छूटने का कोई उपाय बताइए। शिष्य ने थोड़े शब्दों में बहुत बड़ा प्रश्न किया था। दुखों की दुनिया में जीना लेकिन उसी से मुक्ति का उपाय भी ढूंढना! बहुत मुश्किल प्रश्न था।

गुरु ने कहा, एक काम करो, जो आदमी सबसे सुखी है, उसके पहने हुए जूते लेकर आओ। फिर मैं तुझे दुख से छूटने का उपाय बता दूंगा।

शिष्य चला गया। एक घर में जाकर पूछा, भाई, तुम तो बहुत सुखी लगते हो। अपने जूते सिर्फ आज के लिए मुझे दे दो।

उसने कहा, कमाल करते हो भाई! मेरा पड़ोसी इतना बदमाश है कि क्या कहूं? ऐसी स्थिति में मैं सुखी कैसे रह सकता हूं? मैं तो बहुत दुखी इंसान हूं।

वह दूसरे घर गया। दूसरा बोला, अब क्या कहूं भाई? सुख की तो बात ही मत करो। मैं तो पत्नी की वजह से बहुत परेशान हूं। ऐसी जिंदगी बिताने से तो अच्छा है कि कहीं जाकर साधु बन जाऊं। सुखी आदमी देखना चाहते हो तो किसी और घर जाओ।

वह तीसरे घर गया, चौथे घर गया। किसी की पत्नी के पास गया तो वह पति को क्रूर बताती, पति के पास गया तो वह पत्नी को दोषी कहता। पिता के पास गया तो वह पुत्र को बदमाश बताता। पुत्र के पास गया तो पिता की वजह से खुद को दुखी बताता। अनेकों घरों के चक्कर लगा आया। सुखी आदमी के जूते मिलना तो दूर खुद के ही जूते घिस गए।

शाम को वह गुरु के पास आया और बोला, मैं तो घूमते-घूमते परेशान हो गया। न तो कोई सुखी मिला और न सुखी आदमी के जूते।

गुरु ने पूछा, लोग क्यों दुखी हैं? उन्हें किस बात का दुख है?

उसने कहा, किसी का पड़ोसी खराब है। कोई पत्नी से परेशान, कोई पति से दुखी तो कोई पुत्र से परेशान है। आज हर आदमी दूसरे आदमी के कारण दुख भोग रहा है।

गुरु ने बताया, सुख का सूत्र है – दूसरे की ओर नहीं, बल्कि अपनी ओर देखो। खुद में झांको। खुद की काबिलियत पर गौर करो। प्रतिस्पर्द्धा करनी है तो खुद से करो, दूसरों से नहीं। जीवन तुम्हारी यात्रा है। दूसरों को देखकर अपने रास्ते मत बदलो। खुद को सुनो, खुद को देखो। यही सुख का सूत्र है।

शिष्य बोला, महाराज, बात तो आपकी सत्य है लेकिन यही आप मुझे सुबह भी बता सकते थे। फिर इतनी परिक्रमा क्यों करवाई?

गुरु ने कहा, वत्स, सत्य दुष्पाच्य होता है। वह सीधा नहीं पचता। अगर यह बात मैं सुबह बता देता तो तू हर्गिज नहीं मानता। जब स्वयं अनुभव कर लिया, सबकी परिक्रमा कर ली, सबके चक्कर लगा लिए, तो बात समझ में आ गई। अब ये बात तुम पूरे जीवन में नहीं भूलोगे।

*👉शिक्षा :-*

जीवन तुम्हारी यात्रा है। दूसरों को देखकर अपने रास्ते मत बदलो।

*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*

हमारा यह न्यूज़ पोर्टल राष्ट्र की ओर से एक संयुक्त राष्ट्र समाचार पोर्टल समर्पित है, यह हमारा मूल मंत्र है, यह पत्रकारिता एक मिशन है, इस पोर्टल का संचालन संयुक्त मिशन ही है हम भारत की एकता और एकता की रक्षा कर रहे हैं। आस्था से संकल्पित हैं हम विभिन्न जाति धर्म, लिंग भाषा, संप्रदाय और संस्कृति के प्रति निरपेक्ष भाव रखते हैं खबरों के प्रकाशन में हम नैतिकता के साथ नैतिकता धर्म का पालन करते हैं हम धार्मिकता और निर्भीकता हमारी पहचान है अवैैतनिक एवं विचारधारा सेवा करने वाले पत्रकार इस न्यूज़ में पोर्टल के मेरुदंड ने समाचारों, विचारों और दस्तावेजों से संपादक मंडल की सहमति प्रकाशित की है। इसमें जरूरी नहीं है कि छात्रों की संपूर्ण जानकारी और जिम्मेदारी, छात्रों और लेखकों की प्रतिबद्धता के लिए सभी सिद्धांतों की यह जिम्मेदारी हो, कोई भी खबर प्रकाशित करने से पहले। सभी साक्ष्य तथ्य अपने पास सुरक्षित रखें किसी भी गलत खबर का प्रकाशन ना करें अगर कोई गलत खबर भेजी जाती है तो सारी जिम्मेदारी वाले पत्रकारों की रहेगी धन्यवाद संपादक अनुपम अवस्थी मोबाइल नंबर 9170055451 राज्य उत्तर प्रदेश जिला सीतापुर पिन कोड 261405 ईमेल आईडी awasthianupamsonu@gmail.com

विज्ञापन बॉक्स